Skip to content
Menu
Lekhshala
  • Poetry
  • Haryanvi
  • Events
  • Competitions
  • E-Book
Lekhshala

शहीद

Posted on October 16, 2016June 7, 2020
 
 
शहीद PDF 
 
वो रोज धमाके सुनते है

जीते हैं जंग के साये में
वो खडे हुए हैं सीमा पर
ले असला अपनी बाहों में

गोलियों की बरसात में
वो लाल लहू से नहाते हैं
होली हो या दिवाली हो
सब सीमा पर ही मनाते हैं

इक आस जो घर पर जाने की
जो पल भर में धुल जाती है
सीमा पार से आकर गोली
साथी को डंस जाती है

फिर कहते हैं इस हालत में
हम घर को जा सकते नहीं
सर कटा सकते हैं लेकिन
सर झुका सकते नहीं 

 
फिर खून खौल सा जाता है
रह रह कर गुस्सा आता है
वो घुंट लहू का पीते हैं
मर मर कर फिर भी जीते हैं

इस वतन चमन के खातिर
अपनी जान देश पर वार गए
खाकर गोली सीने पर वो
सीधे स्वर्ग सीधार गए

सजा तिरंगे में अर्थी‎ जब
घर पर लाई जाती है
याद करा कर कुर्बानी
गोलियां चलाई जाती हैं

सरकारी दलाल भी आते हैं
शहादत गिनाई जाती है
लाख रुपे का चैक दिखा कर
फोटो खिचवाई जाती है

बस इतना सा ये किस्सा है
बस इतनी सी ये कहानी है
ना इनका कोई बुढ़ापा है
ना इनकी कोई जवानी है

बस जीना है वतन के लिए
और सीने गोली खानी है

 
प्रदीप सोनी

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Lekhshala | Powered by SuperbThemes & WordPress