Skip to content
Menu
Lekhshala
  • Poetry
  • Haryanvi
  • Events
  • Competitions
  • E-Book
Lekhshala

जो दौर गवाँए बैठे है

Posted on September 6, 2016June 4, 2020
 
 
जो दौर गवाँए बैठे है

 
थे शौक नये अरमान बहुत
बसते थे दिल में ख्वाब बहुत
बचपन वाले दिनों का
वो इतवार भुलाए बैठे है
 
आया फिर से याद वही
जो दौर गवाँए बैठे है
 
कभी कच्चे पक्के रास्तो में
कभी रेल बसों के धक्को में
चार जून की  रोटी खातिर
दिन रात भुलाए बैठे है
 
आया फिर से याद वही
जो दौर गवाँए बैठे है
 
इस बसते शहर बेगाने में
इन चेहरे सब अनजाने में
वो होली और दिवाली के
त्यौहार भुलाए बैठे है
 
आया फिर से याद वही
जो दौर गवाँए बैठे है
 
ना गुजरा वक़्त भी मुड़ता है
ना टुटा दिल भी जुड़ता है
दिए दुनिया के ज़ख्मो पर
मरहम वक़्त की लगाये बैठे है
 
आया फिर से याद वही
जो दौर गवाँए बैठे है 
 
यहाँ अपने भी बदल जाते
वफादार भी छल जाते
“दीप” बदलती दुनिया से
सब मोह छुटाए बैठे है
 
आया फिर से याद वही
जो दौर गवाँए बैठे है 
  
            प्रदीप सोनी  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Lekhshala | Powered by SuperbThemes & WordPress